लाल किला धमाके के बाद बढ़ाई गई बाबा बागेश्वर की 'सनातन एकता यात्रा' की सुरक्षा
लाल किला (दिल्ली) के पास धमाके और फरीदाबाद (हरियाणा) में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद बागेश्वर बाबा की सनातन एकता यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पलवल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, "यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सुरक्षा में 200 और सुरक्षाकर्मी जोड़े गए हैं। बम निरोधक दस्ता और जैमर वाहन भी शामिल किए गए हैं।"
read more at इंडिया टीवी


