लाल किला ब्लास्ट के आरोपी ने यूट्यूब और ChatGPT से पूछे थे विस्फोटक बनाने के तरीके: NIA
लाल किला आतंकी विस्फोट मामले के आरोपी जासिर बिलाल वानी ने यूट्यूब और चैटजीपीटी से 'रॉकेट बनाने' जैसी जानकारी मांगी थी। एनआईए ने इसे AI के दुरुपयोग का उदाहरण बताया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, जासिर आतंकी मॉड्यूल का 'इन-हाउस इंजीनियर' बनकर उभरा था। उसे विस्फोटकों से भरी कार चलाने वाले उमर उन-नबी ने दो ड्रोन भी दिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


