Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लिस्टिंग के बाद से लगातार 10वें दिन चढ़े नीलम लिनेन्स के शेयर, दिया 120% का रिटर्न

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 2 December, 2024
नीलम लिनेन्स ऐंड गारमेंट्स के शेयरों में लिस्टिंग के 10वें दिन भी तेज़ी देखी गई और यह 4.95% उछलकर ₹53 पर पहुंच गया। बीते 10 दिनों में निवेशकों को 120% से अधिक रिटर्न दे चुका कंपनी का आईपीओ एनएसई पर 18 नवंबर को ₹20-₹24 के प्राइस बैंड पर लॉन्च हुआ था। कंपनी के शेयर 66% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।