लोहे के ताले व थैले में ₹2.37 करोड़ का सोना छिपाकर भारत आया शख्स, पकड़ा गया
हैदराबाद एयरपोर्ट पर डीआरआई ने लोहे के ताले व थैले में ₹2.37 करोड़ का सोना छिपाकर कुवैत से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, सोने की 5 छड़ें ताले में और 2 छड़ों के टुकड़े सूरजमुखी के बीज से भरे थैले में छिपाए गए थे। यह सोना 24 कैरेट का था जिसका वज़न 1,798 ग्राम था।
read more at News24 हिंदी


