Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लाहौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान गायब दिखा PIA की फ्लाइट का पहिया, बाल-बाल बचे यात्री

short by ऋषि राज / on Friday, 14 March 2025
लाहौर (पाकिस्तान) एयरपोर्ट पर गुरुवार को पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान एक पहिया गायब दिखा जिसके बावजूद फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। पीआईए के एक अधिकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान पता चला कि मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) पर लगे 6 पहियों में से एक पहिया गायब था। बकौल अधिकारी, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
read more at भाषा