लंदन के एयरपोर्ट पर पाक से आए कार्गो पैकेज में मिला यूरेनियम; पाकिस्तान ने किया इनकार
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पिछले महीने एक कार्गो पैकेज में यूरेनियम युक्त धातु मिला था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पैकेज पाकिस्तान से आया था। इस पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा ने कहा, "इस तरह की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर हमारे साथ साझा नहीं की गई...हमें विश्वास है कि रिपोर्ट तथ्यात्मक नहीं है।"
read more at भाषा


