लंदन में ग्रैजुएशन सेरेमनी के दौरान भारतीय छात्र ने फहराया कर्नाटक का ध्वज
लंदन में अपनी ग्रैजुएशन सेरेमनी के दौरान कर्नाटक के एक छात्र ने अपने राज्य का ध्वज फहरा दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "हम केवल भारत के ध्वज के बारे में जानते हैं...कुछ चीज़ें सिखाई नहीं जा सकतीं।" अन्य यूज़र ने लिखा, "हम 75 साल से भारतीय हैं लेकिन 2,500+ साल से कन्नड़ हैं।"


