लंदन में टीम होटल के मेरे कमरे में कोई घुसा, कैश व ज्वेलरी वाला मेरा बैग चुराकर ले गया: तान्या
भारतीय महिला विकेटकीपर तान्या भाटिया ने टीम होटल से उनका बैग चोरी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मैरियट होटल (लंदन) पर नाराज़गी जताते हुए ट्वीट किया, "किसी ने मेरे कमरे में घुसकर मेरा बैग चुराया जिसमें कैश, कार्ड्स, घड़ियां व ज्वेलरी थे।" तान्या ने कहा, "इंग्लैंड क्रिकेट के पार्टनर होटल में सुरक्षा का ऐसा अभाव हैरान करने वाला है।"
read more at हिन्दुस्तान


