Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने निज्जर की हत्या के खिलाफ किया प्रदर्शन

short by अनिल कुमार / on Monday, 2 October, 2023
खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के खिलाफ सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। प्रदर्शन के बीच मौके पर भारी संख्या में तैनात सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग से दूर रखा। भारत में आतंकी घोषित निज्जर की जून में कनाडा में हत्या हुई थी।