लंदन से चोरी हुई ₹2.3 करोड़ की बेंटले कार कराची में रेड के दौरान मिली; सामने आई तस्वीर
लंदन (यूके) से कथित तौर पर चोरी हुई एक बेंटले मुल्सान कार कराची (पाकिस्तान) में सीमा शुल्क विभाग की छापेमारी में एक बंगले के बरामदे में खड़ी मिली। बकौल रिपोर्ट्स, रैकेट में शामिल लोग एक पूर्वी यूरोपीय देश के शीर्ष राजनयिक के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर कार पाकिस्तान लाए थे। इसकी कीमत $300,000 से अधिक (लगभग ₹2.3 करोड़) है।
read more at हिन्दुस्तान


