Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंदन स्टॉक एक्सचेंज में करीब 4% हिस्सेदारी खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 12 December, 2022
यूके के एक्सचेंज ऑपरेटर लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (एलएसईजी) ने बताया है कि उसके और माइक्रोसॉफ्ट के बीच 10 साल की रणनीतिक साझेदारी के तहत एलएसईजी में माइक्रोसॉफ्ट लगभग 4% हिस्सेदारी लेगी। एक्सचेंज ऑपरेटर के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट यह शेयर ब्लैकस्टोन व थॉमसन रॉयटर्स कंसोर्टियम से खरीदेगी। गौरतलब है कि एलएसईजी में 4% हिस्सेदारी का मूल्य फिलहाल करीब $2 बिलियन है।
read more at ThePrint