लंपी रोग के बीच गाय लेकर राजस्थान विधानसभा परिसर पहुंचे बीजेपी विधायक, भागी गाय
राजस्थान के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत सोमवार को लंपी रोग से गायों की मौत पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए गाय लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। विधायक के मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान ही गाय वहां से भागने लगी। सामने आए वीडियो में विधायक के समर्थक गाय को पकड़ने की कोशिश करते दिखे।
read more at ABP न्यूज़


