लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक से चूके, पहला सेट जीतने के बाद गंवाए अगले दोनों सेट
भारत के 22 वर्षीय शटलर लक्ष्य सेन सोमवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स में कांस्य पदक मैच में हार गए। दुनिया के सातवें नंबर के पुरुष शटलर ली ज़ी जिया (मलेशिया) के खिलाफ लक्ष्य ने पहला सेट 21-13 से जीता लेकिन अगले 2 सेट में उन्हें 16-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
read more at Olympics


