लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोऐक्टिव पदार्थ लीक होने से मची अफरा-तफरी, खाली कराया गया इलाका
लखनऊ एयरपोर्ट (यूपी) पर शनिवार को रेडियोऐक्टिव पदार्थ लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। बकौल रिपोर्ट्स, एक बॉक्स में कैंसररोधी दवाएं पैक थीं और इसे खोलने पर निकली गैस से 2 कर्मचारी बेहोश हो गए जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ ने 1.5 किलोमीटर का इलाका खाली कराया। लखनऊ एयरपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
read more at हिन्दुस्तान


