यूपी के सरकारी अस्पताल में महिला को चढ़ा दिया एक्सपायर्ड ग्लूकोज़, मुंह से आने लगा झाग
लखनऊ (यूपी) में काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला को एक्सपायर्ड ग्लूकोज़ चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लूकोज़ चढ़ते ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद महिला को केजीएमयू रेफर किया गया। वहीं, सीएमओ ने मामले की जांच के लिए 2 सदस्यीय कमिटी गठित की है।
read more at Public


