लखनऊ के होटल में लगी आग, कुछ लोग झुलसे; लोगों को खिड़कियां तोड़कर निकाला गया
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के हज़रतगंज इलाके में सोमवार सुबह होटल लेवाना में आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में मौजूद लोगों को खिड़कियां तोड़कर निकाला गया जिसका वीडियो सामने आया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां, ऐम्बुलेंस व पुलिसकर्मी मौजूद हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में कुछ लोग झुलस गए व अबतक 18 लोग बचाए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


