Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखनऊ में चलती कार में लगी आग, किसान पथ पर धू-धूकर जली; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

short by Aakanksha / on Sunday, 26 October, 2025
लखनऊ (यूपी) के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह किसान पथ पर एक चलती कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। चालक और साथ बैठे शख्स ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।