लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों का 'बेड़ियां' प्रदर्शन, शुरू किया आमरण अनशन
लखनऊ (यूपी) के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर दिव्यांग महागठबंधन के नेतृत्व में दिव्यांग शिक्षकों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया। महासचिव वीरेन्द्र कुमार हाथ-पैर में बेड़ियां पहनकर आमरण अनशन पर बैठे। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग शिक्षकों की अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची तुरंत जारी की जाए। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस भी आ पहुंचीं है।
read more at Livehindustan


