लखनऊ में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से इलाके में खांसी-खुजली और आंखों में जलन
लखनऊ (यूपी) के बीकेटी इलाके में किसान पथ पर फॉर्मलिन केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। रिसाव से 2 किमी क्षेत्र में धुंध छा गई और 50 हजार से अधिक लोगों को आंखों में जलन, खांसी व खुजली की शिकायत सामने आई है। SDRF, दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पतालों में इमरजेंसी टीमें अलर्ट कर दी गई हैं।
read more at Livehindustan


