Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखनऊ में सड़क धंसने का लाइव वीडियो आया सामने, देखते ही देखते हुआ 15-20 फीट गहरा गड्ढा

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 8 July, 2024
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सड़क धंसने का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें देखते ही देखते सड़क पर 15-20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। लखनऊ नगर निगम ने सीवर लाइन में लीकेज के चलते सड़क धंसने की बात बताई है। यूपी कांग्रेस ने X पर यह वीडियो शेयर कर लिखा, "एक बार फिर से आदित्यनाथ सरकार का विकास धंस गया।"