Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखनऊ में बहुमंज़िला इमारत ढहने के मामले की जांच के लिए बनाई गई 3 सदस्यीय समिति

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 25 January, 2023
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बहुमंज़िला इमारत ढहने के मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता की 3 सदस्यीय समिति बनाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह समिति हादसे के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।