Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखनऊ में बहुमंज़िला इमारत ढहने के मामले में सपा विधायक शाहिद मंज़ूर का बेटा हुआ गिरफ्तार

short by पीयूषा शर्मा / on Wednesday, 25 January, 2023
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बहुमंज़िला इमारत ढहने के मामले में सपा विधायक शाहिद मंज़ूर के बेटे नवाज़िश शाहिद को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में इमारत की ज़मीन के मालिक नवाज़िश के अलावा 2 अन्य पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 14 लोग बचाए गए हैं।