लखनऊ समेत यूपी के 6 ज़िलों में खुलेंगे स्पेशल एजुकेशन ज़ोन
यूपी के लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, आगरा, गौतमबुद्ध नगर और बुंदेलखंड में स्पेशल एजुकेशन ज़ोन बनाए जाएंगे। इन स्पेशल एजुकेशन ज़ोन में विभिन्न शैक्षिक संस्थान की स्थापना कर प्री-प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा दी जाएगी। प्रत्येक स्पेशल एजुकेशन ज़ोन में अधिकतम आठ निजी विश्वविद्यालय व अन्य संस्थान खोले जाएंगे और ऐसे में करीब 40 नई यूनिवर्सिटी खुल सकेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


