लखीमपुर का सच दबा रही योगी सरकार, यूपी में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन: जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में सच को दबा रही है। बकौल चौधरी, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की भी अपील की है।
read more at LatestLY


