लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलने से हुई किसानों की मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में रविवार को हुई हिंसा के दौरान मारे गए सभी 8 लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। बकौल रिपोर्ट, किसी की भी मौत गोली लगने से नहीं हुई है। किसानों की मौत गाड़ी से कुचलने और खून बहने से हुई जबकि 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं और पत्रकार रमन कश्यप की मौत पिटाई के कारण हुई।
read more at हिन्दुस्तान


