लखीमपुर में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार को मिलेंगे ₹45 लाख व नौकरी: यूपी के एडीजी
उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले 4 किसानों के प्रत्येक परिवार को सरकार ₹45 लाख और एक सरकारी नौकरी देगी। बकौल एडीजी कुमार, घायलों को ₹10 लाख दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


