Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार 10 महीने तक हवा में उड़ सकता है 'कॉमन स्विफ्ट', उड़ने वाले कीड़े खाकर रहता है ज़िंदा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 21 March 2025
शोध के मुताबिक, 'कॉमन स्विफ्ट' नामक पक्षी लगातार 10 महीने तक हवा में उड़ सकता है और वह मच्छर व फतिंगे समेत कई तरह के उड़ने वाले कीड़े खाकर ज़िंदा रह सकता है। इसका आकार टॉरपीडो जितना होता है और इसके पंख तीखे व लंबे होते हैं। यह अधिक ऊंचाई से नीचे आते समय झपकी ले लेता है।