लगातार 2 हफ्ते तक डाइट में हल्दी को शामिल करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
डाइटिशियन भारती कुमार ने लगातार 2 हफ्ते तक डाइट में हल्दी को शामिल करने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, हल्दी ट्राइग्लिसराइड व बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम, पेट जलन को शांत, ब्लड शुगर को नियंत्रित और मोटापे के खतरे को कम करती है। इसमें ऐंटी-इंफ्लेमेटरी, ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं।


