Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार 4 दिनों से शेयर बाज़ार में तेज़ी के क्या कारण हैं?

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 20 March, 2025
शेयर बाज़ार में लगातार 4-दिनों से तेज़ी है। एक्सपर्ट प्रशांत टैपसे के अनुसार, गुरुवार का कारोबार प्रमुखतया अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के नीतिगत निर्णय (दरें स्थिर) के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अन्य वजहों में घरेलू उपभोग से जुड़े शेयरों में बढ़त, विदेशी निवेशकों के लौटने की आहट, डिफेंस-शिपिंग सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट शामिल हैं।