Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार कई घंटों तक बिंज वॉच करने से शरीर पर पड़ता है क्या असर?

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 21 July, 2024
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सुचिस्मिता राजमन्या ने कहा है कि लगातार कई घंटों तक फिल्में या शो देखने से शरीर की नैचुरल साइकल बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि बिंज वॉचिंग के समय लोग अक्सर जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं जिससे कैलोरी और वज़न बढ़ता है। उन्होंने कहा, "इस दौरान पॉस्चर खराब होता है...आंखों पर अनावश्यक तनाव पड़ता है।"