Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार दूसरे दिन गैब्रिएल इंडिया के शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, 7 दिन में 71% चढ़े

short by Vipranshu / on Wednesday, 2 July, 2025
ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी गैब्रिएल इंडिया के शेयरों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 20% का अपर सर्किट लगा और यह ₹1,011.45 पर पहुंच गए। 7 दिन में कंपनी के शेयरों में 71% की तेज़ी देखने को मिली है। कंपनी द्वारा बिज़नेस विस्तार की योजनाओं की घोषणाएं किए जाने के बाद शेयर में तेज़ी देखने को मिली है।