लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाज़ार, सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेज़ी, निफ्टी भी 26000 के पार
भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 148 अंकों की तेज़ी के साथ 26,046 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 की 21 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं और सबसे ज़्यादा तेज़ी टाटा स्टील (3.40%), ज़ोमैटो (2.37) और अल्ट्राटेक सीमेंट (2.35%) के शेयरों में रही।
read more at BSE


