Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, ₹500 प्रति 10 ग्राम लुढ़का

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 25 July, 2025
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, वैश्विक व्यापार तनाव कम होने के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और दिल्ली में सोने की कीमत ₹500 गिरकर ₹99,120/10 ग्राम पर आ गई। गुरुवार को सोने की कीमत में ₹1,400/10 ग्राम की कमी आई थी। वहीं, चांदी की कीमत (₹1,15,000/किलोग्राम) में कोई बदलाव नहीं हुआ।
read more at PTI