Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगा था रोहित भी विराट की तरह आईपीएल कप्तानी छोड़कर बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे: मांजरेकर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 13 April 2022
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि पहले उन्हें लगा था कि शायद रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह आईपीएल कप्तानी छोड़ देंगे और मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम में कायरन पोलार्ड की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगा था रोहित...पोलार्ड को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपेंगे।"