लगा था हो जाएगा लेकिन अमिताभ को देखकर लाइनें भूल गया था: पहली कमर्शियल फिल्म को लेकर ताहिल
अभिनेता दलीप ताहिल ने सिद्धार्थ कनन से अपनी पहली कमर्शियल फिल्म 'शान' को लेकर बात की है। ताहिल ने बताया, "थिएटर करने की वजह से लगा था सब आराम से कर लूंगा लेकिन अमिताभ बच्चन को देखते ही अपनी लाइनें भूल गया था।" बकौल ताहिल, अमिताभ ने उन्हें शांत और सहज महसूस कराया और फिर पूरा सीन शूट किया।


