लगा नहीं था कि 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी जैसी बड़ी हस्ती की भूमिका निभा पाऊंगी: फातिमा
ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बायोपिक 'सैम बहादुर' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाने को लेकर कहा है, "लगा नहीं था कि उनके जैसी बड़ी हस्ती की भूमिका निभा पाऊंगी।" उन्होंने कहा, "लेकिन निर्देशक मेघना गुलज़ार इसको लेकर आश्वस्त थीं। उन्होंने मुझसे कहा, 'मुझ पर भरोसा रखो'।" यह बायोपिक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।


