लगातार 5 बार बजट पेश करने वाली छठी वित्त मंत्री होंगी निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण स्वतंत्र भारत में लगातार 5 बार बजट पेश करने वाली छठी केंद्रीय वित्त मंत्री होंगी। लगातार 5 बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों में अरुण जेटली, पी. चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई शामिल हैं। गौरतलब है कि सीतारमण बुधवार को सुबह 11 बजे से संसद में बजट 2023-24 पेश करेंगी।
read more at Moneycontrol


