Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार 8वें कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार; 242 अंक चढ़ा सेंसेक्स

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 2 May 2023
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 242.27 अंक चढ़कर 61,354.71 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 82.65 अंक बढ़कर 18,147.65 पर बंद हुआ। यह लगातार 8वां कारोबारी सत्र है जब दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी टेक महिंद्रा के शेयरों में रही।
read more at भाषा