लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार; 349 अंक चढ़ा सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 348.80 अंक चढ़कर 60,649.38 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 101.45 अंक बढ़कर 17,915.05 पर बंद हुआ। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी बजाज फाइनेंस के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


