लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुआ जलभराव, यातायात प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगह जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। ट्रैफिक पुलिस यातायात और जाम से जुड़ी ताज़ा सूचनाएं ट्विटर पर साझा कर रही है ताकि लोगों को मदद मिल सके। बकौल आईएमडी, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
read more at ABP न्यूज़


