लगेज ट्रांसफर के दौरान बैग टूटने पर यात्री को ₹9999 का मुआवज़ा देगी एअर इंडिया
एअर इंडिया लगेज ट्रांसफर के दौरान अपनी महिला यात्री का बैग टूटने पर उसे ₹9,999 का मुआवज़ा देगी। महिला का आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद विमानन कंपनी से 6 महीने तक कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद उसने चंडीगढ़ के ज़िला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने सामान टूटने का भी आरोप लगाया था।


