Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लड्डू खाने के बाद यूपी में महिला जज हुई बीमार, दुकान के मालिक पर दर्ज करवाया केस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 15 August, 2024
लखनऊ (यूपी) की मशहूर दुकान के लड्डू खाने के बाद कथित तौर पर एक महिला जज, उनकी बहन व नौकरानी की तबीयत खराब हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला जज अगले दिन कोर्ट के रेस्टरूम में बेहोश होकर गिर गई थी व 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं। जज ने दुकान मालिक व कर्मचारियों पर केस दर्ज करवाया है।