Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लड़की देखने जाना है, मुश्किल से रिश्ता मिला है: छुट्टी के आवेदन में यूपी का पुलिसकर्मी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 11 September, 2023
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक थाने में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी का छुट्टी के लिए लिखा आवेदन पत्र वायरल हो गया है। शादी के लिए लड़की देखने जाने की बात कहते हुए उन्होंने लिखा, "श्रीमान, बड़ी मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है...प्रार्थी के विवाह की उम्र निकल रही है। अत: निवेदन है कि 5 दिन का अवकाश प्रदान करें।"