लता दीदी जैसा कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेता है: उनके निधन पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "लता दीदी जैसा कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेता है। मैं जब भी उनसे मिलता था, वह गर्मजोशी से भरपूर रहती थीं।" वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता के साथ वह सदैव हमारे बीच रहेंगी।"
read more at Twitter


