लता मंगेशकर कहती थीं कि वह सोनाक्षी की बहुत बड़ी फैन हैं: शत्रुघ्न सिन्हा
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को उनकी बेटी व ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की ऐक्टिंग पसंद थी। उन्होंने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को लता दीदी से प्यार मिला। वह कहती थीं...'मैं आपकी फैन हूं लेकिन...सोनाक्षी की भी बड़ी फैन हूं'...मैंने उनसे कहा...'आपका ऐसा कहना परिवार के लिए बड़ी तारीफ है'।"
read more at Hindustan Times


