लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में बढ़ाई सुरक्षा
मुंबई पुलिस ने गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से पहले शिवाजी पार्क में सुरक्षा बढ़ा दी है। बकौल अधिकारी, श्रद्धांजलि देने के लिए मशहूर हस्तियों, नेताओं और अन्य शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है इसलिए कुछ प्रमुख रास्तों पर यातायात का मार्ग बदल दिया जाएगा व वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।
read more at भाषा


