लता मंगेशकर के निधन के चलते गोवा में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली हुई रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोवा में रविवार को प्रस्तावित वर्चुअल रैली को दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के चलते प्रदेश बीजेपी ने रद्द कर दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा करते हुए बताया कि बीजेपी के अन्य बड़े कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।
read more at ANI


