लता मंगेशकर के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में दो दिन सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं, किसी भी तरह के कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। इससे पहले कर्नाटक ने भी राजकीय शोक की घोषणा की है।
read more at Twitter


