लद्दाख में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक की हुई मौत, सेना ने जताया शोक
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक अग्निवीर सैनिक की मौत हो गई है। इसे लेकर भारतीय सेना ने शोक जताते हुए कहा, "जनरल ऑफिसर कमांडिंग, फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प और सभी अधिकारी अग्निवीर अरुण को सलाम करते हैं।" सेना ने कहा, "अग्निवीर अरुण ने 18 अगस्त को सियाचिन में कर्तव्य निभाते हुए...सर्वोच्च बलिदान दिया।"
read more at हिन्दुस्तान


