Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, घरों से बाहर निकले लोग

short by सलीम / on Thursday, 30 April, 2026
लेह (लद्दाख) में गुरुवार तड़के लोगों ने भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए और डर की वजह से घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.1 मापी गई। भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी और किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।